ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
दुर्ग

-कलेक्टर व निगम प्रशासक के निर्देश व आयुक्त के नियमित प्रातःफील्ड निरीक्षण से स्वच्छता के प्रति बढ़ रही है जन जागरूकता

दुर्ग । नगर पालिक निगम।स्वच्छ सर्वेक्षण – 2024-25 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम द्वारा जागरूकता  अभियान चलाया जा रहा है।कलेक्टर व निगम प्रशासक  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा  नियमित प्रातः फील्ड निरीक्षण कर रहें है।

निरीक्षण से स्वच्छता के प्रति बढ़ रही है जन जागरूकता। इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर शहरवासियों को गीले कचरे से खाद बनाने और सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने के प्रति शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है।

गीले कचरे के बारे में लोगों को समझाया जा रहा है कि हां मैं कचरा नहीं हूं।स्वच्छ सर्वेक्षण – 2024-25 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर शहरवासियों को गीले कचरे से खाद बनाने और सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने के प्रति शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। गीले कचरे के बारे में लोगों को समझाया जा रहा है कि हां मैं कचरा नहीं हूं। क्योंकि मुझसे बन सकता है खाद।

बता दें ,कि पिछली बैठक में उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री  अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, उसकी रिसाइक्लिंग और गीले कचरे से कंपोस्ट बनाने के काम में सुधार लाई जावे.

कलेक्टर एवं निगम प्रशासक  ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश एवं  निगमायुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया है।

जिन्होंने वार्ड शहर के विभिन्न स्कूलों, कालेज, होटलों, धार्मिक स्थलों, दुकानों पर जाकर लोगों को स्वच्छता से संबंधित उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अपने शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए सहयोग देने की अपील की। इसके साथ लोगों को गीला कचरे से खाद बनाने के प्रेरित किया। गीले, सूखे और ई-वेस्ट के सह निपटान के लिए जागरूक किया।

इसके अलावा टीम के सदस्यों ने स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेज, धार्मिक स्थलों पर जाकर उनके मालिकों को अपने घर के आसपास सड़क, पेड़, गली व अन्य स्थानों को गोद लेकर उसे साफ व सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया।

निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक होकर नगर निगम को सहयोग कर रहे है।लोगों की सोच बदल रही है और वे सूखा व गीला कचराअलग अलग करके निगम के वाहन को दे रहे।

जो लोग अभी भी सूखा व गीला कचरा करके निगम के वाहन को नहीं देते, वे भी कचरा अलग अलग करने की आदत डाले और शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। तभी हमारा शहर भारत का सबसे साफ और सुंदर शहर बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button