ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
दुर्ग

सड़क के किनारे कबाड़ गाड़ी खड़ी करने पर वाहन मालिकों की खैर नहीं

दुर्ग/ नगर पालिक निगम। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों की खैर नहीं। जहां-तहां कबाड़ वाहन खड़े करने पर जुर्माना देने के साथ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।

जिला कलेक्टर/निगम प्रशासक ऋचा प्रकाश चौधरी व कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिक निगम दुर्ग, क्षेत्रांतर्गत मुख्य सड़कों सहित गलियों, घरों एवं दुकानों के आस पास रखी खराब एवं कंडम वाहनों को लेकर निगम प्रशासन अब सख्त हुआ.

सड़कों पर पड़े खराब एवं कंडम वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होता है। साथ ही साथ आस पास गंदगी भी फैलती है, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है।

निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील है कि सड़कों व गलियों पर पड़े कबाड़ गाड़ियों 15 दिवस के भीतर हटा लें।

अन्यथा नगर निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही के साथ साथ जुर्माना की भी जाएगी। सड़क,गलियों पर वाहन खड़े करने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई करने की पूरी तैयारी में है।

मेन रोड किनारे के अलावा मोहल्ले गलियों पर अनावश्यक वाहनों के खड़े करने से प्राय: दुर्घटनाएं होती है, जिसकी रोकथाम के लिए अब निगम की टीम दिन-रात रोड पर गश्ती करेगी।

इस दौरान रोड पर अनावश्यक वाहन खड़े पाए जाने पर वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे कबाड़ वाहनों को खड़ी कर दी जाती है, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वाहन मालिकों को सख्त हिदायत दी जाएगी कि सड़क व गलियों पर कबाड़ वाहन खड़ा न करें। जानकारी हो कि सड़क किनारे पर खड़े वाहन से टकरा आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

इसके कारण कई बार कार व बाइक चालक की मौत भी हो जाती है। रात के अंधेरे में यह ज्यादा खतरनाक होती है। रोड पर खड़े कबाड़ वाहनों के कारण दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button