ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

कुरूद लोहिया रोड़ पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर निगम की टीम ने की बेदखली कार्यवाही

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वैशाली नगर जोन क्रमांक 02 अंतर्गत निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण पर बेदखली कार्यवाही की गई।

कुरूद लोहिया रोड़ में नवनिर्मित मकान के मालिक द्वारा शासकीय भूमि में अपने घर के सामने अवैध रूप से सेप्टिक टेंक बनाकर कब्जा किया गया था। जिसे प्राप्त शिकायत के आधार पर जोन क्रमांक-02 के राजस्व अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में बेदखल किया।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के दिये गये निर्देश पर कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत के आधार पर जोन-2 के राजस्व अमले ने कुरूद लोहिया रोड में घर के सामने सड़क से लगाकर बनाये गये सेप्टिक टेंक को जे.सी.बी के माध्यम से ध्वस्त किया गया।

प्राप्त शिकायत के अनुसार वार्ड 21 कुरूद में दिनेश सिंह द्वारा अपने घर के बगल में बना रहे मकान मालिक द्वारा शासकीय भूमि पर सेप्टिक टेंक अवैध रूप से बनाये जाने की शिकायत की गई थी। जिसे मंगलवार को बेदखली की कार्यवाही जोन-2 के राजस्व अमला द्वारा किया गया।

कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, वार्ड प्रभारी अरूण सिंह, कृष्ण कुमार सुपैत, गुप्तानंद तिवारी, हरि ताम्रकार, मदन मोहन तिवारी, जागेश्वर पटेल, अमीत कोसरे, प्रतीक तिवारी, तोड फोड दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, मंगल बंजारे, कन्हैया यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button