ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
कांकेर

कांकेर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा 1 से 7 फरवरी तक

कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में एक बार फिर से आयोजित हो रही है। 1 से 7 फरवरी तक होने वाली इस कथा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके लिए आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगी। 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य कलश यात्रा कोड़ेजुंगा बाईपास चौक से आयोजन स्थल तक जाएगी, और इसी दिन सायं 4 बजे पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन होगा।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। रूट चार्ट जारी कर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। भानुप्रतापपुर से आने वाली गाड़ियों को कन्हारपुरी पार्किंग में पार्क करना होगा, रायपुर से आने वाली गाड़ियों को माकड़ी चौक से ग्राम बारदेवरी में पार्क करना होगा।

कांकेर और जगदलपुर से आने वाली गाड़ियों के लिए काड़ेजुंगा चौक से ग्राम मालगांव में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मीडिया की बाइक के लिए ग्राम खमढोडग़ी में विशेष पार्किंग स्थल बनाया गया है।

आयोजन स्थल पर 3 डोम और विशाल पंडाल लगाए गए हैं। साथ ही, आयोजन समिति द्वारा भण्डारा की व्यवस्था भी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button