ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
बिलासपुर

सिविल लाइन क्षेत्र में ठगी का मामला, नकली गहनों के साथ युवक को किया शिकार

बिलासपुर-रायपुर ।  थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो अज्ञात बाइक सवारों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवक से सोने की आठ अंगूठियां लेकर नकली गहने थमा दिए। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भुनेश्वर सूर्यवंशी, जो शिक्षक कॉलोनी मंगला में रहते हैं और अमेरी चौक स्थित कार वर्कशॉप में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं|

हर दिन अपने घर खाना खाने आते-जाते हैं। 30 जनवरी को दोपहर करीब 2:45 बजे, जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी 36 माल के आगे पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोका। दोनों ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि आगे मर्डर हुआ है|

इसलिए वे अपनी सोने की अंगूठियां जेब में रख लें। इसके बाद एक आरोपी ने कहा कि अंगूठियां बड़े साहब को गिनने और रजिस्टर में एंट्री के लिए देनी होंगी। भरोसा कर प्रार्थी ने अपनी आठ सोने की अंगूठियां (वजन 20 ग्राम, कीमत 74,300 रुपए) उन्हें सौंप दी। फिर आरोपियों ने अंगूठियां कागज में लपेटकर लौटाई और कहा कि वे उनके घर तक छोडऩे आएंगे।

लेकिन जब प्रार्थी ने रास्ते में पीछे मुड़कर देखा तो ठग वहां नहीं थे। संदेह होने पर उन्होंने कागज खोला तो उसमें असली अंगूठियों की जगह नकली आर्टिफिशियल गहने मिले।घटना के बाद उन्होंने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 318(4)-क्चहृस् के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button