ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दंतेवाड़ा

नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की हत्या की, चुनावी रंजिश को बताया गया कारण

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है।

गुरुवार रात नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना पंचायत चुनाव से जुड़ी हुई बताई जा रही है, और चुनावी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है।

इस घटना से पहले दो अन्य हत्याओं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था, जिससे क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। दंतेवाड़ा के एएसपी आरके बर्मन ने इस घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की बस्तर के अंदरूनी इलाकों में सक्रियता और नक्सलियों के घटते प्रभाव के कारण वे हताश हो गए हैं।

अपनी विफलताओं का आरोप नक्सली अब ग्रामीण आदिवासियों पर डालते हुए उन्हें निशाना बना रहे हैं और उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button