ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

नगरपालिकाओं के आम और उप निर्वाचन 2025 के परिणाम घोषित, आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज नगरपालिकाओं के आम एवं उप निर्वाचन 2025 के परिणाम संबंधी मतगणना प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका क्षेत्रों में लागू आदर्श आचरण संहिता को प्रभाव शून्य घोषित कर दिया है। निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी 2025 को नगरपालिका निर्वाचन के लिए समयसूची जारी की गई थी, जिसके साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई थी।

प्रदेश के 173 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को मतदान किया गया था। इस अवधि के दौरान सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को आचरण संहिता के नियमों का पालन करना अनिवार्य था। आज मतगणना प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि नगरपालिका क्षेत्रों में लागू आदर्श आचरण संहिता का प्रभाव समाप्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही नगरपालिकाओं में राजनीतिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध भी समाप्त हो गए हैं। अब मतगणना के बाद नगरपालिकाओं के नए प्रतिनिधि अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही नगरपालिकाओं में राजनीतिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button