ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

तिरगा ग्राम पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद हंगामा, धोखाधड़ी के आरोप

दुर्ग | दुर्ग जिले के तिरगा ग्राम पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित सरपंच उम्मीदवार घसियाराम की 30 मतों से विजय के बाद बड़ा हंगामा हुआ। घसियाराम ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी मुकेश बेलचंदन को हराया, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद मतगणना केंद्र पर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया और मतदान में धोखाधड़ी और प्रलोभन के आरोप लगाए।

मुकेश बेलचंदन ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों को अनदेखा कर दिया गया और घसियाराम को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पुनः गणना की मांग की।

इसके अलावा, स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट का घेराव करने की योजना बनाई है। वे कलेक्टर को लिखित शिकायत देंगे और दोबारा मतगणना या चुनाव कराने की मांग करेंगे।

चुनाव के दौरान दिव्यांगों और बुजुर्गों को मतदान काउंटर तक ले जाने के लिए रेडक्रास और स्काउट के बच्चों को तैनात किया गया था, लेकिन अब ये बच्चे भी विरोध में शामिल हो गए हैं। बच्चों का आरोप है कि घसियाराम ने उन्हें 5-5 हजार रुपये का प्रलोभन दिया था ताकि वे जिन बुजुर्गों और दिव्यांगों को मतदान में ले जाएं, उनसे उसके पक्ष में वोट डलवाएं।

मुकेश बेलचंदन का कहना है कि करीब 250 फर्जी वोट डाले गए, जिनमें रेडक्रास और स्काउट के बच्चों का हाथ था। उन्होंने मामले की जांच और पुनः गणना की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button