ब्रेकिंग
दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव...
रायपुर

महाशिवरात्रि और महाकुंभ के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द

रायपुर: महाकुंभ और महाशिवरात्रि के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस और दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द रहेंगी।

रद्द की गई ट्रेनें और तारीखें

दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस पहले ही 19 और 21 फरवरी को रद्द की जा चुकी थी। अब इसे 22, 23, 24, 25 और 26 फरवरी तक रद्द करने का ऐलान किया गया है।

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस भी 26 फरवरी को रद्द रहेगी।  महाकुंभ और महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ की संभावना

महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज में महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान होगा। इस बार महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ेगा, जिससे रेलवे ने यह फैसला लिया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें और अपडेट के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button