ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

गांवों में फेरी लगाकर जेवरात बेचने वाले के आंख में मिर्च झोंककर ले उड़े लगभग एक लाख के जेवरात

भिलाई। गांव-गांव में फेरी लगाकर सोने चांदी के जेवरात बेचने वाले को
मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने लूट का शिकार बनाया है। यह वारदात
22 फरवरी को दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकापार के
पास हुई है। आरोपियों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की इस वारदात
को अंजाम दिया है।

आरोपी अपने साथ 96 हजार रुपए कीमत के जेवरातों से भरा
बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। मामले में प्रार्थी महेन्द्र कुमार सोनी पिता
गेंदलाल सोनी की रिपोर्ट पर बोरी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी
है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम टेकापार निवासी महेन्द्र कुमार सोनी ने गांव
गांव घुमकर फेरी लगाकर सोने व चांदी के आभूषण बेचने व बनाने का काम करता
है । इसी सिलसिले में 22 फरवरी की सुबह 7 बजे वह ग्राम रूहा जाने के लिए
अपने भतीजा राहुल सोनी के साथ ड्रीम युगा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एएच
8315  से निकला था। ग्राम रूहा में अपने सोने व चांदी का फेरी लगाकर व
कुछ गहने बेचकर चाचा भतीजा दोनों अपने घर ग्राम टेकापार लौट रहे थे।

तभी रास्ते में गांव के कुछ दूर पहले बरगद पेड़ के पास करीबन 10.30 बजे जैसे
ही पहुंचे थे कि वहां पर पहले के खड़े तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा
उनके मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया गया। इशारा देखकर राहुल सोनी ने
मोटर साइकिल रोक दिया।

तभी एक आरोपी ने राहुल सोनी के आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर उसे घायल कर दिया। आंखों में मिर्ची पाउडर लगने से राहुल का मोटर साइकिल से नियंत्रण खो गया और वे दोनों लडख़ड़ाकर गिर पड़े। इसके बाद तीनो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा आभूषण से भरे एक काले रंग के रेगजीन बैग को झपटा मारकर छीन लिया।

फिर वे लोग अपने मोटर साइकिल से खिलौरा की ओर भाग निकले। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि महेन्द्र कुमार सोनी और राहुल सोनी आरोपियों के मोटर साइकिल का नंबर तक देख नहीं सके। फिर भी आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने चाकू दिखाकर पीछे हटने को मजबूर कर दिया।

प्रार्थी महेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि बैग में सोने के पत्ती, डोरला
बेलपत्ती, मंगल सूत्र, पिटवामनी, बाली, फुल्ली, ओम लाकेट तथा चांदी के
गुब्बा पायल फैंसी पायल, बच्चों का पायल फैंसी सामान, फैंसी मोटा पायल
आदि आभूषण जिसकी कुल कीमत करीबन 96000 रूपये लगभग की थी।

उसने पुलिस को बताया कि लूटे गए सामान व आरोपियों को देख कर वह पहचान लेगा। घटना की शिकायत मिलते ही बोरी पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button