ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

महापौर निधि से संवरेगा सांई मंदिर द्वार – होगा बैडमिंटन कोर्ट का फैसिंग

रिसाली | महापौर शशि सिन्हा की निधि से वार्ड 30 स्थित साई मंदिर का मुख्य द्वार संवरेगा। इस कार्य के लिए 6 लाख की स्वीकृति दी है। उन्होंने अपने परिषद के सद्स्यों के साथ सांई मंदिर प्रांगण में भूमिपूजन की।

खास बात यह है कि सांई मंदिर का निर्माणधीन मुख्य द्वार राशि के अभाव में अधूरा है। वहीं वाॅश रूम जाने के लिए रास्ता भी नहीं था।

पार्षद अनूप डे की अनुशंसा पर महापौर शशि सिन्हा ने राशि स्वीकृत करते निर्माण एजेंसी को शीघ्र कार्य आरंभ करने का निर्देश दी है।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, संजू नेताम, डाॅ. सीमा साहू, ममता यादव, पार्षद विलास बोरकर, चन्द्रभान ठाकुर आदि उपस्थित थे।

बैडमिंटन कोर्ट का होगा फैसिंग
महापौर शशि सिन्हा ने सभापति केशव बंछोर के वार्ड में भी भूमिपूजन की। वार्ड 11 में बैडमिंटन कोर्ट परिसर का फैसिंग किया जाएगा। इस कार्य के लिए 6 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। डी और ई पाॅकेट में पूर्व में बने बैडमिंटन कोर्ट को चैन फैसिंग कर बैठने के लिए चेयर की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य के लिए सभापति केशव बंछोर ने राशि की मांग की थी। भूमिपून कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने पेयजल संकट दूर करने सभापति से चर्चा की साथ ही माॅर्निंग वाॅक करने वालों के लिए गजिबों बनाने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button