ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 मार्च को करेंगे स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति स्वास्थ्य शिविर और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारंभ

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 मार्च को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधने वाले 365 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट, और निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

इस शिविर में एम्स रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया जाएगा। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर किया जाएगा, जहां उनका विशेष इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, जनरल ओपीडी काउंटर, लैबोरेटरी काउंटर, और विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउंटर स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 हिंदू जोड़ों का विवाह सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

यह आयोजन क्षेत्रीय जनता के लिए एक बड़ा सामाजिक और स्वास्थ्य कार्यक्रम साबित होगा, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button