ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
दुर्ग

नर्सरी प्रबंधन पर कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न

दुर्ग | कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा दुर्ग ’अ’ में 03 से 08 मार्च 2025 तक नर्सरी प्रबंधन पर ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ. एस.एस. टूटेजा, निदेशक विस्तार सेवायें, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा नर्सरी प्रबंधन का छत्तीसगढ़ में संभावनायें एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ‘अ‘ दुर्ग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन ने नर्सरी हेतु स्थल चुनाव, अधोसंरचना स्थापना, शोभायमान एवं फूलों की नर्सरी प्रबंधन, कटिंग व बडिंग द्वारा पौध तैयार करना आदि में विस्तृत जानकारी प्रदान किये।

कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ’अ’ के विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यानिकी डॉ. कमल नारायण ने प्रशिक्षणार्थियों को गुटी द्वारा पौध तैयार करना, ग्राफ्टिंग की विभिन्न तकनीक से फलदार नर्सरी पौध तैयार करना, नर्सरी से सिंचाई प्रबंधन, नर्सरी स्थापना हेतु मातृत्व बगीचा स्थापना, विभिन्न प्रकार के नर्सरी प्रबंधन आदि पर विस्तृत जानकारी दिये।

डॉ. ललिता रामटेके ने नर्सरी में उर्वरक एवं खाद प्रबंधन तथा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पर विस्तृत जानकारी दिये। डॉ. विनय कुमार नायक नें नर्सरी में उपयोग होने वाले विभिन्न लघु उपकरणों के बारे में जानकारी दिये।

डॉ. ईश्वरी साहू ने नर्सरी पौध में लगने वाले कीट एवं व्याधि के लक्षण एवं उनके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दिये। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 युवाओं ने भाग लिया एवं अंतिम दिवस प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

यह कार्यक्रम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट हैदराबाद द्वारा प्रायोजित था।

डॉ. दीप्ति झा वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी निदेशालय विस्तार सेवायें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button