ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
दुर्ग

दुर्ग में आगजनी की घटना: विधायक गजेंद्र यादव और सभापति श्याम शर्मा की तत्परता से आग पर पाया गया काबू, 5 दुकानें जलकर खाक

दुर्ग | दुर्ग शहर के हटरी बाजार गांधी चौक के पास स्थित मनोहर होटल के सामने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई आगजनी की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया।

घटना के बाद विधायक गजेंद्र यादव और सभापति श्याम शर्मा की सजगता और तत्परता से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों और लगभग 100 फायर फाइटर्स की टीम ने बड़ी कठिनाई और मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

इस आगजनी की घटना में लगभग पांच दुकानें जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। फिलहाल, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

आग की लपटें तेज होने के कारण स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन फायर ब्रिगेड और पुलिस ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सफलता हासिल की। स्थानीय विधायक गजेंद्र यादव और सभापति श्याम शर्मा ने राहत कार्यों में पूरी मदद की और जनता को सुरक्षित किया।

प्रशासन ने इस घटना के बाद मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए छानबीन जारी है। घटनास्थल पर पुलिस की तगड़ी तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button