ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

12 दुकानों पर लगा सील… बकाया किराया नहीं जमा करना पड़ा भारी,

दुर्ग : नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम दुर्ग ने गंज पारा स्टेट बैंक के पीछे आबंटित दुकानदारों द्वारा नियमित किराया जमा नही किया जा रहा है, निगम के बाजार विभाग अमला द्वारा 12 दुकानों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम प्रभारी बाजार अधिकारी अभ्यूदय मिश्रा,सहायक शशिकांत यादव, सहायक ईश्वर वर्मा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान बाजार विभाग एवं राजस्व विभाग टीम भी मौजूद रही।

बकाया किराया जमा न होने पर हुई कार्रवाई नगर निगम के अनुसार,गंजपारा स्टेट बैंक के पीछे आबंटित 12 दुकानों को लीज पर आवंटित किया गया था और प्रत्येक दुकान पर प्रतिमाह निर्धारित किराया जमा करने का प्रावधान था। बाद में किराए में वृद्धि की सूचना भेजकर दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन अधिकांश दुकानदार समय पर भुगतान नहीं कर सके।

सील की गई 12 दुकानों पर निगम का किराया बकाया था।

नोटिस अवधि पूरी होने के बाद दुकानों का आवंटन निरस्त कर दुकानों को सील किया गया।

मोहम्मद हसन खान / मतिक खान स्टेट बैंक के पीछे – 32,कु. पूजा सेन / शिवनन्दन सेन गंजपारा , 56,शंकर शर्मा /शारदा शर्मा – 57,मोहम्मद जाकिर /मोहम्मद बशीर – 66,नेहा केसरवानी / रवि केसरवानी – 71,प्रहलाद लालवानी / गोविंद लाल – 72,अय्युब गहलोत / सिराजुद्दीन- 79,श्रीमती शीतल जांगीड़ /महेन्द्र जांगीड़ – 80,मुनव्वर अली / मुकद्दर अली – 83,जाकीर हुसैन / मुकद्दर अली – 84,नागेश्वर सोनकर – 89,गिरधारी देवांगन / खोदूराम – 93

बकाया राशि में लगातार वृद्धि
बाजार विभाग द्वारा बताया कि अलग-अलग दुकानों पर अलग-अलग बकाया है।

कई दुकानदारों को समय रहते नोटिस भेजे गए, लेकिन भुगतान नहीं होने के कारण दुकानों को सील करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल की चेतावनी,नगर निगम ने चेताया है कि भविष्य में भी किराया न जमा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से निगम का उद्देश्य न केवल बकाया रिकवरी करना है बल्कि अन्य दुकानदारों को समय पर किराया जमा करने के लिए सतर्क करना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button