ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

चलती बस में हार्ट अटैक से महिला की मौत

रायपुर |  रायपुर में एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ एक महिला की चलती बस में हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर रायपुर लौट रही थी और उन्हें किसी प्रकार की तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हथबंध के बगलामुखी आश्रम निवासी हेमलता राव गुरुवार की रात करीब 11 बजे भोपाल से रॉयल ट्रेवल्स की बस में रायपुर के लिए सवार हुई थी। सुबह करीब 11 बजे बस रायपुर के भाठागांव बसस्टैंड पर पहुंची, जहां सभी यात्री उतर गए, लेकिन हेमलता अपनी सीट पर बेसुध पाई गई। कंडक्टर ने जब पास जाकर देखा, तो वह मृत पाई गईं। कंडक्टर ने ड्राइवर को सूचना दी और इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हेमलता के मोबाइल में लगातार उनकी बहन के कॉल आ रहे थे। बस स्टाफ ने कॉल रिसीव किया और परिजनों को सूचित किया। हेमलता की बहन से सुबह 6 बजे बात हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह करीब 11 बजे रायपुर पहुंच जाएंगी। लेकिन फिर 9 बजे उनकी बहन ने कॉल किया तो हेमलता ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद भी कई बार कॉल करने पर जवाब नहीं मिला, और जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो महिला की मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस और मेडिकल टीम के अनुसार, हेमलता को चलती बस में हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि महिला अकेली यात्रा कर रही थी और अटैक आने के समय किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पाई। अगर उन्हें तुरंत सीपीआर या अन्य चिकित्सा सहायता मिल जाती, तो उनकी जान बच सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button