ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

दुर्ग निगम के पत्र के बाद गंज पारा मुख्य लाईन लिकेज देखने पहुंचे भिलाई निगम के अधिकारियों ने कहा बड़ा कार्य है कुछ समय दे.

दुर्ग  | गंजपारा पुरानी गंज मंडी के सामने मुख्य मार्ग में पर शिवनाथ नदी इंटकवेल से भिलाई नगर निगम फिल्टर प्लांट जाने वाली सप्लाई लाईन विगत कई दिनों से लिकेज है जिसके कारण बह रहे पानी से रोड में फिसलन होता जा रहा है और लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई है|

इसे ध्यान में रखते हुए महापौर अलका बाघमार व जल गृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन की पहल पर दुर्ग नगर निगम के जलगृह विभाग द्वारा भिलाई निगम आयुक्त को पत्र लिखकर लिकेज मरम्मत कराने अवगत कराया गया था जिसके पश्चात आज भिलाई निगम के अधिकारियों ने दुर्ग पहुंचकर लीकेज स्थल का निरीक्षण किया इस दौरान दुर्ग निगम के जलघर के अधिकारी सब इंजीनियर मोहित मरकाम,जल निरीक्षक नारायण ठाकुर उपस्थित थे।

भिलाई निगम के लिए शिवनाथ नदी से जाने वाली राइजिंग लाईन गंज पारा हनुमान मंदिर के सामने मुख्यमार्ग में विगत 15 दिनो से लीकेज है जिसकी शिकायत गलत फहमी में लोग दुर्ग निगम में कर रहे है जबकि इसकी मरम्मत कार्य भिलाई को करना है इसको ध्यान में रखते हुए |

जल गृह विभाग भिलाई निगम को पत्र के अलावा दूरभाष से भी संपर्क कर शीघ्र मरम्मत के लिए दबाव बनाया जिसके बाद आज भिलाई निगम के अधिकारियों ने स्वयं लीकेज का मुआयना किया और इस कार्य में पूरे भिलाई में सप्लाई रोकने के बाद ही उक्त लिकेज संभव है इसके लिए पूर्व तैयारी के लिए कुछ समय मांगा गया है ताकि संसाधन के साथ उक्त लिकेज का रिपेयर किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button