ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

जिला स्तरीय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के लक्ष्यों की समीक्षा की गई

दुर्ग | कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार 28 मार्च को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कृषि, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग, शिक्षा, आवास, सामाजिक अवसंरचना,नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लक्ष्य प्राप्ति पर भी विचार हुआ।

बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जैसे कि बैंकों का साख जमा अनुपात, बीमा योजनाओं के तहत लाभार्थियों को राशि का वितरण, और ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण आवेदनों की स्थिति।

कलेक्टर ने बैंकों को विभिन्न क्षेत्रों में लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए और खासतौर पर लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। इसके अलावा मछली पालन और अन्य विभागों में लंबित आवेदन मामलों को प्राथमिकता देने की बात की गई।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाओं के तहत दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में 96 बीमा केस बैंकों द्वारा बीमा कंपनियों को प्रेषित किए गए, जिनमें से 67 के क्लेम को मंजूरी दी गई और 2 लाख रुपये की राशि नॉमिनी के खाते में हस्तांतरित की गई। कलेक्टर ने इन योजनाओं के तहत दस नॉमिनी को बीमा राशि का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत लंबित ऋण आवेदनों पर चर्चा की गई। जिला पंचायत डीपीएम  सागर पंसारी ने जानकारी दी कि बैंकों में लंबित समूह ऋण प्रकरणों को शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए गए। रिजर्व बैंक और कलेक्टर ने सभी बैंकों को लक्ष्य पूरा करने की दिशा में तत्परता से काम करने की सलाह दी।

इसके अलावा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक  साइमन इक्का ने बताया कि जिले को 130 का लक्ष्य मिला था, जिसमें से 97 प्रकरणों को बैंकों द्वारा स्वीकृत किया गया है, जबकि 51 प्रकरण लंबित हैं।

मछली पालन विभाग और अन्य विभागों ने भी लंबित आवेदन मामलों के बारे में जानकारी दी, कलेक्टर ने इन लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित बैंकों को निर्देशित किया। अग्रणी बैंक प्रबंधक  पी.वी.आर.एस. प्रकाश राव ने भी सभी बैंकों को लक्ष्यों को जल्द पूरा करने और सही प्रकरणों को स्वीकृत करने की सलाह दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर प्रबंधक  नवीन तिवारी सहित सभी बैंकों के अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button