ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

स्वीगी डिलीवरी ब्वाॅय से लूट करने वाले 3 नाबालिग बालक गिरफ्तार

भिलाई | जामुल | प्रार्थी रोशन कुमार निवासी दुर्गा नगर जुनावनी द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी स्वीगी में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करता है। दिनांक 28.03.2025 की रात्रि 01.17 बजे घासीदास नगर जामुल का रहने वाला व्यक्ति द्वारा स्वीगी में खाने का आर्डर किया।

प्रार्थी आर्डर लेकर घासीदास नगर पहुंचा। उसी समय 05 लड़के आये और हमने आर्डर किया है कहते हुए मो.सा. की चाबी निकाल कर प्रार्थी को हाथ मुक्के से मारपीट कर जेब में रखे 1900 रूपये एवं आधार कार्ड को जबरदस्ती लूट लिये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक   जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करने तथा बदमाशों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (शहर भिलाई)  सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  छावनी  हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस द्वारा माल मुल्जिम के पता तलाश में जुट गई।

मुखबीर सूचना एवं हुलिया के आधार संदेहियो को पकड़ कर पूछताछ की गई। संदेहियों के द्वारा पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे किन्तु जब हुलिया दिखाकर कर बारिकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के साथ लूट करना स्वीकार किया। तीनो आरोपी विधि से संघर्षरत बालक अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटित को अंजाम दिये है।

प्रार्थी से लूट की गई नगदी रकम 1900 रूपये, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी प्लेजर तीनो विधि से संघर्षरत बालको से जप्त की गई है। तीनो के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, सउनि महफूज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. :  1 165/2025

धारा 310(2)  बीएनएस

आरोपी 03 विधि से संघर्षरत बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button