ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

शहर विकास कार्य समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से पूरा कराए:महापौर

दुर्ग/ नगर पालिक निगम आज महापौर  अलका बाघमार द्वारा डाटा सेंटर के हॉल में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर की उपस्थित में निगम अधिकारियों के साथ संसद निधि,विधायक निधि,महापौर निधि,पार्षद निधि जैसे अन्य नये-पुराने निर्माण कार्यो को लेकर बैठक ली।अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने निर्देश दिए।

आम जनता की सुविधा के उद्देश्य से महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा निर्देशित किया कि सड़क निर्माण,नाली निर्माण,पेयजल आपूर्ति कार्य का प्रशासनिक दायित्व निर्वहन करें, अधिकारी आपस मे समन्वय रखकर हर हाल में पूरा कराए।

अप्रारंभ एवं लंबित विकास कार्यो की महापौर बाघमार व लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने कहाँ समय सीमा कार्यो की पूर्णता के बाद शेष ड्रेसिंग के कार्यो को तेजी से पूरा करवाकर सड़को के गड्डो को बेहतर ढ़ंग से भरवाने निर्देशित किया।मौजूद अधिकारियों को शहर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने निर्देश दिए गए।

महापौर ने निर्देश दिया कि वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधिगणों को अभियंता वार्डों में ले जाकर तालाबों, उद्यानों के सुंदरीकरण सड़क,नाली के कार्यों की जानकारी दें और यह सुनिश्चित करें कि इन विकास कार्यों का पूर्ण समुचित लाभ आमजनों को सरलता से मिल सके।

लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने कहा कि शहर क्षेत्र जहाँ – जहाँ सरकारी जमीन है पटवारी के साथ संयुक्त निरीक्षण कर चिन्हांकित करें ओर चिन्हाकिंत भूमि का प्रस्ताव बनाये,शहर के भीतर कितने भी कुँआ है उनका तल तक सफाई करवाये।महापौर  अलका बाघमार ने कहा ठेकेदार निर्माण कार्यो को समय सीमा के भीतर कार्यो को पूरा करें,समय पर काम नही करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करें।

उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यो के समय गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाये।बैठक के दौरान अधिकारियों ने महापौर से कहा कि वार्डो में कार्य करने हेतु हर एक उपअभियंता के साथ दो-दो टाइम कीपर की आवयश्कता है।क्योंकि निर्माण कार्यो के समय पर देख-रेख भी अच्छे से किया जा सकें।

इस दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,आरके जैन,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,संजय ठाकुर,राजेंद्र ढाबाले,उपअभियंता विनोद मांझी,पंकज साहू,अर्पणा मिश्रा,करण यादव,विकास दमाहे, प्रेरणा सिंह के अलावा लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button