ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
दुर्ग

दुर्ग में सीएम ने 22 करोड़ 97 लाख के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन

दुर्ग। दुर्ग के वार्ड नंबर 03 मठपारा में शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतथि सीएम विष्णुदेव साय थे और अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद विजय बघेल, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएम साय ने दुर्ग नगर निगम अंतर्गत 22 करोड़ 97 लाख 7 हजार रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही सीएम साय ने विधायक गजेंद्र यादव की मांग पर इंदिरा मार्केट दुर्ग में मल्टीलेवल पार्किंग, साइंस कॉलेज से केनाल रोड और चंडी मंदिर से नयापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की भी घोषणा की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पार्षद दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, अजय वर्मा, नरेन्द्र बंजारे, लीना देवांगन, उषा ठाकुर, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व हेलीपेड पहुंचने पर विधायक गजेंद्र यादव, पूर्वमंत्री रमशिला साहू सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम साय का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वहीं चंडी मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर पूरे जोश के साथ अभिनंदन किया।

यह भूमिपूजन 8 माह की सरकार का एक झलक है :- सीएम साय

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि बीते आठ माह पर नजर डाले तो राज्य सरकार ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कम समय में बहुत सारे काम किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके राज्य सरकार को आज ऊंची सीट पर बैठाया है। उन्होंने कहा कि जरूरमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 18 लाख घरों का निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्ति को ध्यान में रखते हुए महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 हजार रूपए की दर से वार्षिक 12 हजार रूपए आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन खरीदी की गई। छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम यात्रा करायी जा रही है। जिसका लाभ छत्तीसगढ़वासी उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे यहां पर उपलब्धियां गिनाने नहीं आये है, यहां की जनता ने सरकार बनाने में जो आशीर्वाद दिये हैं, उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर रहा हूं। नगर के विकास में यह भूमिपूजन 8 माह की सरकार का एक झलक है।

नगरों के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं है :- डिप्टी सीएम साव

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का यह अवसर बहुत इन्तजार के बाद आया है। प्रदेश में नगरों के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। 43 करोड़ 67 लाख के 167 कार्य पहले ही स्वीकृत हो गये हैं। उन्होंने कहा कि आज दुर्गवासियों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। इसके लिए उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से सभी काम साय-साय हो रहा है। सरकार के नेतृत्व में नगरीय विकास कार्यों के लिए राशि जारी किए जा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास वाक्यांश के साथ बिना भेदभाव से योजना बनाकर कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। हमारा प्रदेश स्वच्छ व सुंदर बने इस ओर लगातार कार्य किया जा रहा है।

मेरी मांगों को पूरा कर मुख्यमंत्री ने मान बढ़ाया:- विधायक यादव

विधायक गजेंद्र यादव ने स्वागत भाषण में कहा की सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग शहर में विकास का नया किर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। मात्र 8 माह में इतने विकास कार्य की सौगात मिलना हमारे लिए उपलब्धि है। दुर्ग की जनता की सहूलियत के लिए मेरे हर मांग को मुख्यमंत्री पूरा करते हैं। मैने आज इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग, साइंस कॉलेज के बगल से रेलवे स्टेशन तक केनाल रोड निर्माण तथा चंडी मंदिर से नयापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की मांग उनसे की जिसकी घोषणा सीएम ने मंच से ही कर मेरा मान बढ़ाया है। इसके लिए दुर्गवासियों की ओर से उनका बहुत बहुत आभार।

सांसद ने की ऑडिटोरियम व पिंक टॉयलेट की मांग:-

सांसद विजय बघेल ने कहा कि दुर्ग शहर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 23 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार विकास काम के प्रतिफल के रूप में छत्तीसगढ़ में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उनकी सराहना करते हुए हम गदगद हो जाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने दुर्ग एवं भिलाई नगर में ऑडिटोरियम निर्माण एवं महिलाओं के लिए पिंक सुलभ शौचालय की मांग की।

मुख्यमंत्री ने चण्डी मंदिर में की पूजा :-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भूमिपूजन कार्यक्रम से पहले दुर्ग के प्राचीन चण्डी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव व पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button