ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

मेगा जॉब फेयर का आयोजन 11 अप्रैल को रूंगटा इंजीनियरिंग (आर-2) महाविद्यालय कोहका भिलाई में होगा आयोजन

दुर्ग | कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वाधान में 11 अप्रैल 2025 को रूंगटा इंजीनियरिंग (आर-2) महाविद्यालय कोहका भिलाई में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। इस मेगा जॉब फेयर में निजी नियोक्ता द्वारा 2000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिसमें एसकेएच-वाय-टेक इंडिया प्राइवेट लिमि., पेटीएम, जस्ट डायल, टाटा मोटर्स, फियाट मोटर्स, रेडियेंट एचपी-क्यूसी लिमि., फॉक्स कॉन एचपी-क्यूसी लिमि., टेक्नोटास्क बिजनेस सॉलुशन, ड्रूल्स पेट फूड प्राइ.लिमि., टैक्समैकों रेल एण्ड इंजीनियरिंग लिमि., महावीर ग्रुप, बजाज, यकाहामा, सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग, स्क्वेयर बिजनेस सर्विस प्राइ.लिमि., च्वाइस ग्रुप इत्यादि अपने संस्थान में रिक्त पदों की भर्ती हेतु सम्मिलित होंगे।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक  आर.के.कुर्रे के अनुसार इसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर/बी.ई./बी.टेक./डिप्लोमा/आईटीआई/एम.बी.ए निर्धारित है। अधिक जानकारी एवं जॉब फेयर हेतु पंजीयन के लिए कार्यालय के फेसबुक पेज facebook.com/mccdurg अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

मेगा जॉब फेयर में सम्मिलित होने के लिए लिंक http://forms.gle/itcf1kf8Ny8fjEKs5 में पंजीयन करना अनिवार्य होगा। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ मेगा जॉब फेयर में उपस्थित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button