ब्रेकिंग
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत
दुर्ग

सुशासन तिहार में 83 पहुंचे समाधान पेटी तक – पहले दिन आवास से लेकर पानी निकासी का मांगा रास्ता

रिसाली |  नगर पालिक निगम रिसाली में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन तिहार में तेज गर्मी के बावजूद 83 लोग शिविर स्थल पहुंचे। समस्या मूलक आवेदन को समाधान पेटी में डाला। आवेदन में किसी ने आवास मांगा तो किसी ने घर से पानी निकासी का रास्ता मांगते आवेदन प्रस्तुत किए है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन तिहार में आम नागरिक रूचि दिखा रहे है। वे अपने समस्या मूलक आवेदन लेकर निगम द्वारा रखे गए समाधान पेटी तक पहुंच रहे है। वे अपनी समस्या मूलक और मांग भरे आवेदन का निराकरण कराने आवेदन प्रस्तुत कर रहे है। उल्लेखनीय है कि पहले दिन 83 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें से 75 मांग वाले आवेदन शामिल है वही 8 आवेदन शिकायती अंदाज में प्रस्तुत किए है।

नगर पालिक निगम के प्रभारी आयुक्त व कार्यापालन अभियंता सुनिल दुबे ने बताया कि सार्वधिक आवेदन पुरैना बस्ती में मिले है। आज से ही प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। आवेदनों में 75 मांग पत्र है। वहीं 8 शिकायत दूर करने का अनुरोध नागरिकों ने निगम प्रशासन से की है। उन्होंने न बताया कि शिकायत पत्रों के आधार पर कार्यवाही शीघ्र की जाऐगी।

समाधान पेटी स्थल          मांग     शिकायत      कुल
डुण्डेरा मंगल भवन         16        01             17
सामुदायिक भवन पुरैना    20       04             24
मुख्य कार्यालय रिसाली    21        01             22
टंकी कार्यालय रिसाली     18        02             20

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button