ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

दुकान मालिक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई | वैशाली नगर भिलाई निवासी राकेश कुमार होयानी (45 वर्ष), जो सुपेला हार्डवेयर लाईन में “जय जलाराम” नाम से दरवाजे-खिड़की की दुकान संचालित करते हैं, पर जानलेवा हमला हुआ। घटना रात्रि समय की है जब राकेश कुमार अपने दुकान के पीछे रहने वाले सोनू शर्मा से पूर्व में दिए गए घरेलू सामान के बारे में पूछने गए थे।

आरोप है कि इसी बात पर नाराज होकर सोनू शर्मा ने राकेश को गाली-गलौज करते हुए हत्या की नीयत से धारदार चाकू से सिर, गर्दन एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाई। राकेश कुमार की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में आरोपी सोनू शर्मा के खिलाफ अपराध क्रमांक 480/2025, धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सुपेला की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू शर्मा की तलाश कर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक पूरन दास और प्रधान आरक्षक सुबोध पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी का विवरण:
नाम: सोनू शर्मा
पिता का नाम: जोगेन्दर शर्मा
उम्र: 30 वर्ष
पता: नेहरू भवन के पीछे, वार्ड-17, अमर एजेंसी के सामने, सुपेला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button