ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
रायपुर

महिलाओं को आर्थिक संबल: महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त जारी, 648 करोड़ रुपए ट्रांसफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान 1 मई को जारी कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।

महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अब तक इस योजना के तहत 9788.78 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत पहल मानी जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी हितग्राही महिलाओं से अपने आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की है। विभाग ने बताया कि आधार कार्ड हर 10 वर्षों में अपडेट कराना अनिवार्य है। कई महिलाओं को आधार निष्क्रिय होने के कारण इस माह की किश्त का भुगतान नहीं मिल पाया है।

ऐसे हितग्राहियों को सलाह दी गई है कि वे निकटतम आधार केंद्र जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ अपना आधार जल्द अपडेट कराएं, ताकि आगामी किश्तों का भुगतान सुचारू रूप से हो सके।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना महिलाओं के जीवन में स्थायी बदलाव लाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button