ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

दुर्ग जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी से मरीज को मिली नई जिंदगी, डॉक्टरों ने दिखाया अद्भुत टीमवर्क

दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपने कौशल और समर्पण से एक मरीज की जान बचाकर मिसाल कायम की है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति, जिसके चेहरे पर गहरी चोटें थीं और जबड़ा व गाल की हड्डी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, उसका सफल ऑपरेशन कर नई जिंदगी दी गई।

डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की स्थिति नाजुक थी और उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। ऐसे में तुरंत ट्रेकियोस्टॉमी (सांस की नली में छेद) कर उसकी जान बचाई गई। इसके बाद एनेस्थेटिक विभागाध्यक्ष डॉ. संजय वालवेन्द्र और डेंटल सर्जन डॉ. कामिनी डड़सेना ने मिलकर सबमेन्टल रिप्लेसमेंट तकनीक अपनाई।

इस तकनीक से मुंह के रास्ते डाली गई सांस की नली को गर्दन के निचले हिस्से से बाहर निकाला गया, जिससे चेहरे की जटिल सर्जरी सुगमता से की जा सकी।

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने टूटे जबड़े और गाल की हड्डी को सफलतापूर्वक जोड़ा और मरीज को सुरक्षित स्थिति में लाया। यह सर्जरी जहां एक मरीज के लिए जीवनदान साबित हुई, वहीं दुर्ग जिला अस्पताल की चिकित्सा क्षमताओं को भी उजागर करती है।

डॉक्टरों की इस सराहनीय उपलब्धि की पूरे जिले में प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button