ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
कोरबा

ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, जलकर चालक की दर्दनाक मौत

कोरबा | जिले के दर्री थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे एक ट्रक चालक जिंदा जलकर मौत का शिकार हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया है। हादसा गेरवाघाट पुल के आगे रात लगभग 3:00 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक चालक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर मांझी के रूप में हुई है, जो पथलगांव का निवासी था और कोरबा टीपी नगर से लोडिंग के लिए रानी अटारी जा रहा था। घटना में घायल चालक का इलाज जारी है।

स्थानीय निवासी दौलत राम पटेल ने बताया कि देर रात अचानक तेज टक्कर की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो देखा कि दोनों ट्रकों में आग लगी हुई थी। आग इतनी भयानक थी कि लोग पास भी नहीं जा सके। दमकल वाहन को सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ट्रक पहले से सड़क पर ब्रेकडाउन होकर खड़ा था, जिसमें पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में आग लग गई और परमेश्वर मांझी केबिन में ही फंस गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

दर्री थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो हादसे के कारणों की तकनीकी जांच करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button