ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

केंद्रीय जेल दुर्ग में बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित

दुर्ग। ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति द्वारा सेवा और रचनात्मक कार्यों की श्रृंखला में केंद्रीय जेल, दुर्ग में बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना था।

स्वास्थ्य शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक खरे एवं डॉ. ऋतिक मिश्र ने बंदियों के दंत रोगों की जांच की, वहीं मनोरोग चिकित्सा के लिए डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया। नेत्र रोगियों के लिए नेत्र सहायक चिकित्सा अधिकारी अरुण सिंह एवं उनकी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सीताराम ठाकुर, दिलीप ठाकुर, पन्ना नेताम, हरिश्चंद ठाकुर, रमेश साहू, केआर मुदलियार तथा सूफियान अली की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

शिविर के सफल आयोजन में केंद्रीय जेल अधीक्षक मनीष शंभकार, सहायक जेल अधीक्षक अशोक साव, डीएस कौसर, फार्मेसिस्ट गोपाल व्यास और जेल प्रहरियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में हेड कांस्टेबल गणपत का भी सकारात्मक योगदान प्राप्त हुआ।

गौरतलब है कि ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति द्वारा विगत कई वर्षों से केंद्रीय जेल में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवा और मानव संवेदना से जुड़ी इस पहल के लिए समिति को पूर्व में सम्मानित भी किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button