ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

CM विष्णु देव का आज अचानक दौरा, अफसरों में हलचल-तय नहीं किस जिले में उतरेंगे हेलिकॉप्टर, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में लेंगे फीडबैक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंगलवार को किस जिले में पहुंचेंगे, इसको लेकर अफसरों में बेचैनी बनी हुई है। मुख्यमंत्री का आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक का समय सुशासन तिहार के समाधान शिविरों के लिए तय है, लेकिन वह किस जिले का दौरा करेंगे, इसकी जानकारी पहले से साझा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री खुद तय करेंगे कि वह किस जिले के समाधान शिविर में शामिल होंगे। वे आमजन से सीधे मुलाकात कर सरकार की योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों का जमीनी फीडबैक लेंगे। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

सोमवार को 3 जिलों का किया था दौरा

इससे पहले सोमवार को सक्ती, जांजगीर और कोरबा जिले का अचानक दौरा कर चुके मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा जिले की समीक्षा बैठक में नाराजगी भी जताई थी। खास तौर पर सड़क निर्माण के प्रस्तावों में देरी को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि,

“जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कलेक्टर-एसपी जिम्मेदार होंगे, और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी।”

मुख्यमंत्री के इस अंदाज से राज्य के अन्य जिलों में अफसरों में सतर्कता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आज भी वे किसी जिले में अचानक पहुंचकर न केवल शिविर का जायजा लेंगे, बल्कि लापरवाही पर सख्त रुख भी अपना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button