ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
रायपुर

छत्तीसगढ़ में दो दिन तक मौसम रहेगा बदला-बदला, आंधी-तूफान और बारिश के आसार

रायपुर |  प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और आने वाले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम 21.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों पर वज्रपात के समय ना रुकने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधानी बरतने को कहा है। किसान वर्ग के लिए भी यह मौसम परिवर्तन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button