ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
दुर्ग

दुर्ग के कांतिलाल बोथरा बने छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष को सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता की ओर से ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित राइस मिलर और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल बोथरा उर्फ ‘कांतू भाई’ को छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। बिलासपुर में आयोजित एसोसिएशन की अहम बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

कांतिलाल बोथरा भाजपा की राजनीति में पिछले साढ़े तीन दशकों से सक्रिय हैं। वे भाजयुमो दुर्ग जिला अध्यक्ष, शहर भाजपा अध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा चुनाव प्रभारी, समन्वयक और कोष प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राइस मिल उद्योग को मजबूती प्रदान करने और मिलर्स की समस्याओं के समाधान में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

उनके चयन से दुर्ग जिले समेत पूरे प्रदेश के मिलर्स में खुशी और उत्साह का माहौल है।सभी को उनसे उद्योग को नई दिशा देने और मिलर्स की आवाज को और मजबूत करने की उम्मीद है।

सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता की ओर से कांतिलाल बोथरा जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button