ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

गिरधारी नगर में चला निगम का विशेष सफाई अभियान:कमिश्नर व पार्षद के मौजूदगी में नाला की सफाई:

दुर्ग ।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बारिश से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुबह शुक्रवार को वार्ड 09 गिरधारी नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई कर कचरा उठाया गया।

निगम कमिश्नर सुमीत अग्रवाल ने एमआईसी सदस्य व पार्षद ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नरेंद्र बंजारे,प्रभारी नीलेश अग्रवाल,पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन,उपअभियंता विनोद मांझी के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नर ने गिरधारी नगर नाले नालियों की वृहद रुप से सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने गिरधारी नगर क्षेत्र सहित अन्य चौराहों का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि मानसून के पहले शहर के सभी 60 वार्डों, जलभराव वाले इलाकों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गली नंबर एक सहित कोष्टा तालाब के अलावा नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी।

कमिश्नर ने कहा कि गिरधारी नगर नाला को बेहतर सफाई करवाये साथ ही नाली सफाई के दौरान दिक्कत होने पर पुराने ओर बंद हो चुके नल कनेक्शन को हटवाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button