ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दुर्ग

म्यूल अकाउंट के आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

दुर्ग | जिले में म्यूल अकाउंट के जरिये सायबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन के खिलाफ मुहिम चलाने के क्रम में म्यूल अकाउंट के धारको की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के क्रम में पुलिस टीम द्वारा म्यूल अकाउंट के संबंध में जानकारी मिलने पर उत्कर्ष बैंक के अकाउंट धारक प्रषांत विष्वकर्मा व मोन्टू कुमार से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया |

कि उन्होने अकाउंट खुलवाकर पैसे लेकर किराये पर अन्य व्यक्तियों को संचालित करने के लिये दिया है। दोनो अकाउंट को चेक करने पर उसमें सायबर फ्रॉड की रकम 29036 रूपये का लेन-देन होना पाया गया, जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही थाना सुपेला से की जा रही है।
जॉच क्रम में एक अन्य म्यूल अकाउंट, जिसके संबंध में जानकारी मिली की गुजरात एवं महाराष्ट्र के व्यक्तियों से सायबर फ्रॉड कर कुल रकम 50,000 रूपये का लेन-देन पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट में हुआ है।

उक्त अकाउंट के धारक रफीक खांन से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने अपने नाम से अकाउंट खुलवाकर पैसे लेकर किराये पर अन्य किसी को उपयोग के लिये दिया है। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।

जॉच क्रम में दो अन्य म्यूल अकाउंट, जिसके संबंध में जानकारी मिली की दीगर राज्यों के व्यक्तियों से सायबर फ्रॉड कर कुल रकम लगभग 3,00000 रूपये का लेन-देन बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट में हुआ है। उक्त अकाउंट के धारक समीर वर्मा एवं विपीन शुक्ला से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया |

कि उसने अपने नाम से अकाउंट खुलवाकर पैसे लेकर किराये पर अन्य व्यक्ति मोहम्मद कलाम को उपयोग के लिये दिया है। मोहम्मद कलाम के द्वारा भी उक्त खाते को पैसे लेकर अन्य किसी व्यक्ति को उपयोग करने हेतु देना बताया, इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना सुपेला, भिलाई नगर एवं मोहन नगर की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-
01- प्रशांत विश्वकर्मा
02- मोन्टू कुमार
03- रफीक खांन
04- समीर वर्मा
05- विपीन शुक्ला़
06- मोहम्मद कलाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button