ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
रायपुर

हिस्ट्रीशीटर के घर छापा: पुलिस को मिले हथियार, नकदी और आपत्तिजनक सामान, इलाके में हड़कंप

रायपुर। करणी सेना के अध्यक्ष और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के खिलाफ लगातार बढ़ती शिकायतों के बाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात भाठागांव स्थित उसके आवास पर 12 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। इस कार्रवाई में पुलिस को नगदी, अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, सोना-चांदी के आभूषण, महंगी लग्जरी कारें, लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

रोहित तोमर के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में तेलीबांधा क्षेत्र के एलओडी क्लब में एक व्यापारी को अपने बॉडीगार्ड के साथ मारपीट करने के आरोप में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपी रोहित तोमर पुलिस की तलाश में है और फरार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, टीआई समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने इस छापेमारी को अंजाम दिया। पुलिस लगातार रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है, जिन पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई से पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संदेश दिया है और कहा है कि जल्द ही दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button