ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
राजनांदगांव

फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, कमरे में ताला लगाकर फरार हुआ आरोपी – तीन दिन बाद बदबू से हुआ खुलासा

राजनांदगांव। जिले के टेड़ेसरा स्थित एक स्टील फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बुधवार सुबह एक मजदूर की खून से लथपथ लाश उसके कमरे में मिली। मृतक की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी और वारदात के बाद कमरे को बाहर से ताला लगाकर आरोपी फरार हो गया था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब तीन दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले तीन सालों से टेड़ेसरा स्थित पीएस स्टील फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था। वह फैक्ट्री परिसर में बने लेबर क्वार्टर के एक कमरे में अकेला रह रहा था।

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र तीन दिन से फैक्ट्री नहीं गया था, और उसके कमरे के बाहर ताला लगा देख मजदूरों को लगा वह छुट्टी लेकर गांव चला गया होगा। लेकिन बुधवार सुबह कमरे से उठ रही बदबू ने संदेह को जन्म दिया। मजदूरों ने जब ताला तोड़कर अंदर झांका तो धर्मेंद्र की खून से सनी लाश देखकर उनके होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही सोमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या को सुनियोजित साजिश बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button