ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
बिलासपुर

Bilaspur High Court: गैंगरेप और ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला, फांसी की सजा उम्रकैद में बदली, जानिए वजह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक जघन्य अपराध में शामिल पांच आरोपियों की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है। आरोपियों ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी, उसके पिता और चार वर्षीय भतीजी की हत्या कर दी।

निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए आरोपियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में अपील पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में लिखा है कि यह दुर्लभ मामला नहीं है। बेंच ने निचली अदालत के फैसले को संशोधित करते हुए फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है।

डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में लिखा है कि निचली अदालत अपीलकर्ताओं में सुधार और पुनर्वास की संभावना पर विचार करने में विफल रही है। ट्रायल कोर्ट ने केवल अपराध और उसके तरीके पर विचार किया है। 16 वर्षीय नाबालिग, उसके पिता और चार वर्षीय भतीजी की जघन्य हत्या और दुष्कर्म की यह घटना समाज को झकझोरने वाली है। लेकिन रिकॉर्ड पर कोई सबूत नहीं है कि याचिकाकर्ताओं को सुधारा या पुनर्वास नहीं किया जा सकता है।

हाई कोर्ट की टिप्पणी

डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में लिखा है कि हालांकि याचिकाकर्ताओं ने तीन निर्दोष व्यक्तियों की हत्या का जघन्य अपराध किया है। जिनमें से एक 16 साल की नाबालिग दूसरी 4 साल की नाबालिग लड़की थी। 16 साल की नाबालिग लड़की को मौत के घाट उतारने से पहले उसके साथ बेरहमी से गैंगरेप किया गया जो अमानवीय, जघन्य और बेहद क्रूर है।

पत्थरों से सिर कुचलकर नृशंस तरीके से हत्या की गई है। ये अपराध की परिस्थितियां हैं, लेकिन रिकॉर्ड पर कोई सबूत नहीं है कि याचिकाकर्ताओं में सुधार या पुनर्वास नहीं किया जा सकता है। इनके खिलाफ कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं दिखाई गई है।

डिवीजन बेंच ने कहा कि घटना की तथ्यों और परिस्थितियों में मौत की सजा की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि यह ‘दुर्लभतम मामला’ नहीं था और इसके बजाय, उनके शेष जीवन के लिए कारावास पूरी तरह से पर्याप्त होगा और न्याय के उद्देश्यों को पूरा करेगा।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया था फांसी की सजा

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी संतराम मझवार (49), अब्दुल जब्बार (34), अनिल कुमार सारथी (24), परदेशी राम (39) और आनंद राम पनिका (29) को आईपीसी की धारा 302 , 376 (2), एससी-एसटी और पाक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। एक अन्य आरोपी उमाशंकर यादव (26) को आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने सुनाया था।

क्या है मामला

मृतक व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ याचिकाकर्ता संतराम मंझवार के मवेशियों को चराते थे। संतराम के घर पर ही पूरा परिवार रहता था। मवेशी चराने के एवज में संतराम मृतक को प्रति वर्ष 8 हजार रुपये और प्रति माह 10 किलोग्राम चावल देने का वादा किया था। संतराम मझवार ने पूरे वर्ष का बकाया भुगतान नहीं किया और मवेशियों को चराने के एवज में मृतक को केवल 600 रुपये दिया। वादा खिलाफी से परेशान मृतक के परिजनों ने अपने गांव वापस जाने का फैसला किया।

घटना दिनांक 29 जनवरी, 2021 को, जब मृतक व्यक्ति अपने परिवार के साथ गांव जाने बस स्टैंड पहुंचा। इसी बीच संतराम मंझवार ने अपने साथियों के साथ साजिश रची और पीड़ितों से कहा कि वह उन्हें उनकी मोटरसाइकिल पर छोड़ देगा।

इसके बाद वह उन्हें किसी स्थान पर ले गया और रास्ते में 16 वर्षीय लड़की के साथ पांचों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पिता ने जब इसका विरोध किया तो लाठी डंडों से पिटाई के बाद सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी । गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की की भी हत्या कर दी। चार वर्षीय भतीजी को भी नहीं बख्शा और उसकी भी हत्या कर दी।

महिला संगठनों को आगे आना चाहिए और फांसी की सजा की मांग करनी चाहिए। यह जघन्य अपराध है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला संगठनों को इस मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए और न्याय की मांग करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button