ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

दुर्ग में स्कूटी चोरी का खुलासा, बेचने से पहले चोर पकड़ाया

भिलाई, वैशाली नगर। थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्कूटी चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रार्थी गोपाल कृष्ण गुप्ता (उम्र 68 वर्ष) निवासी शीतला कॉलोनी, कोहका की सफेद रंग की प्लेजर स्कूटी (CG-07-AF-2803) को 20 जून की सुबह उनकी भतीजी अलिशा गुप्ता ने शांति नगर रोड नंबर 2 स्थित किड्स वर्क स्कूल के पास खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।

शिकायत पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 183/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 36 घंटे में चोरी का खुलासा कर दिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 18 नंबर रोड स्थित एक ऑटो डील की दुकान के पास एक संदिग्ध को पकड़ा, जो चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक रोशन पिता विजय प्रसाद (उम्र 20 वर्ष), निवासी राजा गार्डन, भेलवा तालाब के पास, कोहका चौकी क्षेत्र बताया। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी को 22 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुई स्कूटी को जब्त कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

  •  जब्त संपत्ति: प्लेजर स्कूटी (CG-07-AF-2803)
    आरोपी: रितिक रोशन, उम्र 20 वर्ष
    गिरफ्तारी तिथि: 22.06.2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button