ब्रेकिंग
जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे 'बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026' का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री...  जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भ... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी श्रद्धांजलि टीबी मरीजों के लिए पोषण किट बनी संजीवनी, उपचार में मिल रही नई मजबूती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
रायपुर

“रायपुर सूटकेस मर्डर मिस्ट्री सुलझी: अधिवक्ता और पत्नी गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक के अंदिर सूटकेस में सीमेंट से ढंके शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।मामले में पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलरों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

फिलहाल रायपुर पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है।जानकारी के मुताबिक दो दिनों पहले रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक के अंदर सूटकेस में सीमेंट से ढंका शव मिला था। डीडीनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान 60 वर्षीय किशोर पैकरा के रूप में हुई है, जो एचएमटी चौक, हांडीपारा का निवासी था और व्हीलचेयर पर चलता था।

जांच में सामने आया कि किशोर की मोहदी गांव की जमीन का सौदा आरोपी वकील अंकित उपाध्याय द्वारा कराया गया था। जमीन की डील 50 लाख रुपये में हुई, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख रुपये ही दिए गए। जब उसने बाकी 20 लाख में से 10 लाख रुपये की मांग की, तो आरोपी दंपती ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच दी।आरोपियों ने किशोर पैकरा की पहले गला रेतकर हत्या की फिर शव को लाल रंग के सूटकेस में डालकर उस पर सीमेंट भरकर पैक किया गया।

इसके बाद उसके बाद बाजार से एक ट्रंक खरीदकर लाया और टंरक में बंद कर अपनी कार में ले जाकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। घटना की जांच में सीसीटीव्ही फुटेज और ट्रंक से सुराग मिला था।पुलिस को ट्रंक पर हब्बू भाई लिखा मिला। इसके आधार पर पुलिस गोलबाजार की शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री पहुंची, जहां पता चला कि यह ट्रंक एक महिला और पुरुष ने कुछ दिन पहले खरीदा था।

पास की एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में यह भी साफ दिखाई दिया कि दोनों आरोपी ट्रंक को ई-रिक्शा में लोड कराकर ले जा रहे हैं। इधर हत्या के बाद आरोपी पति-पत्नी दिल्ली फरार हो गये थे जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलरों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल रायपुर पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button