ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

दुर्ग के एयरफोर्स जवान की दर्दनाक मौत, दोस्तों संग घूमने गए थे नदी किनारे

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले एयरफोर्स जवान प्रिंसराज यादव (22) की उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार को नदी में नहाते समय प्रिंस की साथी जवान साहिल कुमार (23) के साथ कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों जवान एयरफोर्स में पठानकोट (पंजाब) में तैनात थे।

प्रिंसराज और साहिल अपने दो अन्य साथियों नयाल सौरभ सिंह (25) और बृजेन्द्र (25) के साथ नैनीताल के मुसाताल क्षेत्र में घूमने गए थे। उनके साथ चार युवतियां भी मौजूद थीं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जब सभी मुसाताल पहुंचे, तो नदी के किनारे रुककर दो युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी का बहाव तेज था, जिसमें दोनों जवान बह गए।

सूचना मिलते ही एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, थाना प्रभारी मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, भीमताल पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। मुक्तेश्वर और भीमताल पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने दोनों जवानों के शवों को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

प्रिंसराज यादव मूल रूप से दुर्ग के रहने वाले थे और दो साल पहले ही उनकी भर्ती भारतीय वायुसेना में हुई थी। जवान की असमय मृत्यु की खबर मिलते ही दुर्ग स्थित उनके घर में मातम छा गया है। परिवार के लोग सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button