ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

पैरोल पर आए निगरानी बदमाश ने की ठगी, पाटन पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग | प्रार्थी नंदन यादव पिता भागीरथी यादव उम्र 59 साल, पता ग्राम रवेली थाना पाटन, जिला दुर्ग ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.06.2025 को आरोपी (निगरानी बदमाश) संजू वैष्णव  प्रार्थी के घर ग्राम रवेली आकर प्रार्थी के लड़का ओमप्रकाश यादव जो  केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध है उसका जमानत कराना है।

पैसा पट्टा साथ मे लेकर चलो मैं जमानत करा देता हूं कहकर प्रार्थी के एक्टीवा वाहन कंमांक सीजी-07-सीक्यू-4737 को आरोपी संजू वैष्णव चलाते हुए दुर्ग ले गया। नोटरी कार्यालय दुर्ग में स्टैण्ड में वाहन को खड़ी करना है, कहकर प्रार्थी से नगदी रकम 1500 रूपये, मोबाईल एवं एक्टीवा वाहन को लेकर ठगी करके धोखाधड़ी कर ले जाने की  रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

प्रकरण का आरोपी संजू वैष्णव थाना पाटन का निगरानी बदमाश है, जो केन्द्रीय जेल दुर्ग में सजा काट रहा है, और पैरोल पर अपने निवास स्थान ग्राम देवादा आया था जो  तिथि पूर्ण होने उपरांत केन्द्रीय जेल वापस न जाकर उक्त घटना को घटित कर फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी थाना पाटन निरीक्षक श्री अनिल कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना पाटन स्टाफ की टीम द्वारा आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, जो दिनांक 10.07. 2025 को जरीये मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी संजू वैष्णव ग्राम देमार रास्ता में घूम रहा है|

सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी संजू वैष्णव को पकड़ा गया। जिससे 8,00 रूपये नगदी एवं एक्टीवा वाहन को जप्त कर आरोपी को दिनांक 10/07/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

अपराध क्रमांक: 115/2025 धारा 316(2), 318 बीएनएस

नाम आरोपी :- संजु वैष्णव पिता डिकेश्वर वैष्णव उम्र 29 साल, पता ग्राम देमार, वार्ड 6, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button