ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा: चैतन्य बघेल से मुलाकात कर भाजपा पर जमकर बरसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को रायपुर पहुंचे और रायपुर सेंट्रल जेल में शराब घोटाले के आरोप में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की।जेल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में पायलट ने कहा कि चैतन्य बघेल ने स्पष्ट कहा है कि वे पूरी मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी दबाव में नहीं आएंगे।

भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार एक भी भाजपा नेता पर जांच नहीं कर पाई, लेकिन विपक्ष के नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।”

भाजपा द्वारा यह कहे जाने पर कि चैतन्य बघेल कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, फिर भी पार्टी उनका बचाव क्यों कर रही है— इस पर पायलट ने कहा, “भूपेश बघेल और उनका परिवार कांग्रेस परिवार का हिस्सा है। यह कार्रवाई सीधे-सीधे भूपेश बघेल को टारगेट करने की साजिश है।”

राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक

जेल दौरे के बाद सचिन पायलट कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश में कांग्रेस संगठन की रणनीति, कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने और भाजपा के खिलाफ आक्रामक राजनीतिक अभियान को लेकर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button