ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

दुर्ग कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 पौवा देशी शराब जब्त

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास अभियान और “जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान” के तहत दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गंजपारा नदी रोड, नयापारा तिराहा के पास रोड किनारे अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में खड़े आरोपी अमन यादव (उम्र 23 वर्ष, निवासी शिवपारा, वार्ड क्रमांक 33, दुर्ग) को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 12 पौवा देशी प्लेन मदिरा, जिसकी कीमत लगभग 960/- रुपए है, तथा बिक्री की रकम 210/- रुपए बरामद की गई। कुल जप्त की गई सामग्री की कीमत 1,170/- रुपए आंकी गई है।

आरोपी अमन यादव के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक तापेश्वर नेताम, प्रधान आरक्षक छत्रपाल नेताम एवं आरक्षक श्रीराम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button