ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

NEET PG 2025: एडमिट कार्ड आ गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं परीक्षा हॉल में क्या ले जाना है, क्या नहीं?

नई दिल्ली | नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने NEET PG 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

NEET PG परीक्षा एमबीबीएस के बाद मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। यह परीक्षा 3 अगस्त 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। देशभर के 233 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ स्थायी/अस्थायी SMC/MCI/NMC रजिस्ट्रेशन की फोटोकॉपी, वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) और एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड पर चिपकाई गई) ले जाना अनिवार्य है।

NBE ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा संबंधी सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट और व्हाट्सएप चैनल से ही प्राप्त करें, सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नोटिसों से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button