ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

हाईवे पर मवेशियों की दृश्यता बढ़ाने ट्रैफिक पुलिस दुर्ग की पहल

दुर्ग | ट्रैफिक पुलिस दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा रूप से विचरण कर रहे मवेशियों की आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए सड़क सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। *इस अभियान के अंतर्गत हाईवे पर पाए गए मवेशियों को रिफ्लेक्टर युक्त बेल्ट पहनाए गए, जिससे रात्रि के समय तेज गति से चलने वाले वाहनों को दूर से ही मवेशी दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो।

यह अभियान विशेष रूप से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र, टेढ़ेसरा रोड, पुलगांव बायपास, रिसाली, नेहरू नगर मुख्य मार्ग, सुपेला चौक, वैशाली नगर रोड, स्मृति नगर मेन रोड, और ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों पर केंद्रित रहा।

*उल्लेखनीय है कि मवेशियों की अचानक उपस्थिति से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इसी के मद्देनज़र, ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह निवारक कार्यवाही की गई है, जो आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

अभियान के दौरान चिन्हित मवेशियों को नगर निगम के सहयोग से सुरक्षित स्थानों पर भेजने की भी प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके अतिरिक्त, मवेशियों के मालिकों को चिन्हांकित कर संबंधित थानों के माध्यम से उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है, जिससे भविष्य में सड़कों पर मवेशियों की अनियंत्रित आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

ट्रैफिक पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें, जिससे जनहित में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button