ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
क्राइम

झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जामुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई – 6,000 रुपये नगद बरामद

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जामुल थाना क्षेत्र में झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। गोकुलधाम के पास आम सड़क पर हुए इस झपटमारी के मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी 6,000 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

झपटमारी कर फरार हुए थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

प्रार्थी दीपक कुमार त्रिपाठी निवासी आजाद चौक, राम नगर वैशाली नगर ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 23 जुलाई 2025 को उसके परिचित देवपाल पर्वत ने उसे शंकराचार्य अस्पताल जाने का बहाना कर अपने साथ गोकुलधाम बुलाया। वहां पहुंचने पर देवपाल पर्वत व उसका साथी संदीप सिरोमणी पहले से मौजूद थे। दोनों ने उसे धमकाते हुए उसके पास से मोबाइल फोन और नगदी 6,000 रुपये झपट लिए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 608/2025 धारा 304(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपियों से नगदी रकम की बरामदगी, जुर्म कबूल किया

पुलिस ने मुखबिर की सूचना और प्रार्थी के बताए हुलिए के आधार पर राम नगर सुपेला क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों देवपाल पर्वत पिता स्व. धर्मपाल पर्वत (उम्र 40 वर्ष) और संदीप सिरोमणी पिता राम सिरोमणी (उम्र 40 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने झपटमारी की वारदात स्वीकार कर ली और आरोपियों के कब्जे से 6,000 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 04.08.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है|

जामुल पुलिस की टीम की मुस्तैदी से आरोपियों की धरपकड़

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश साहू, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे, राधेलाल यादव, दीपक सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस की सतर्कता से झपटमारी जैसे गंभीर अपराध पर त्वरित अंकुश लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button