ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़

जुआ खेलते 04 आरोपी और 01 नाबालिग बालक पकड़े गए

 

जामुल |जामुल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों और 01 नाबालिग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 14,700 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश भी बरामद  किया गया

दिनांक 11.08.2025 की शाम करीब 04:00 बजे जामुल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे स्थित 32 एकड़ भिलाई में कुछ व्यक्ति रूपयों का दाव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम का गठन किया और अलग-अलग दिशाओं से पुलिस तैनात कर मौके पर रेड किया।

गिरफ्तार आरोपी:

रेड के दौरान पुलिस ने नंदलाल सोनकर, भुनेश्वर खुटेल, राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी, आयान कुरैशी और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से 14,700 रुपये और 52 पत्ती ताश बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है

1. नंदलाल सोनकर (उम्र: 39 साल, निवासी: बैकुंठ धाम छावनी)

2. भुनेश्वर खुटेल (उम्र: 30 साल, निवासी: बैकुंठ धाम छावनी)

3. राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी (उम्र: 30 साल, निवासी: बैकुंठ धाम छावनी)

4. आयान कुरैशी (उम्र: 19 साल, निवासी: कसाई पारा केम्प-2, भिलाई)

5. विधि से संघर्षरत बालक

सफल अभियान में योगदान:

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफूज खान, राजेश साहू, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे और सौरभ भक्ता का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र-680/25 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button