ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा मदिरा जब्त

दुर्ग|  सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला मदिरा (कुल 5.4 बल्क लीटर) व नगदी रकम ₹110 जब्त की। बरामद माल की कुल कीमत ₹3,110 आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी रोड, पंचवटी भवन के सामने अवैध शराब बेची जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेड कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख रहमान (30 वर्ष), पिता शेख अफसर, निवासी तकियापारा, दुर्ग बताया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 382/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में सउनि मोहन लाल साहू, प्र.आर. चेतन साहू व आर. थॉमसन पीटर की अहम भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जारी सख्ती का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button