ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

जेल तिराहा से मिनिमाता चौक तक फोरलेन सड़क, विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर 40 करोड़ मंजूर

दुर्ग। शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। जेल तिराहा से पुलगांव मिनिमाता चौक तक 4.75 किमी लंबे फोरलेन सड़क निर्माण के लिए शासन ने 28 करोड़ 57 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु अतिरिक्त 12 करोड़ 15 लाख रुपये भी मंजूर किए गए हैं। कुल मिलाकर 40 करोड़ 72 लाख की यह परियोजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की पहली बड़ी स्वीकृति है, जो विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्ग को मिली है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और नागरिकों के आवागमन को सुरक्षित व सुगम बनाना इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार स्वीकृत राशि जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वार्डों की आंतरिक गलियों के सीमेंटीकरण के साथ-साथ प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण पर भी काम जारी है। इसी कड़ी में जेल तिराहा से महाराजा चौक होते हुए मिनिमाता चौक तक सड़क को फोरलेन बनाने की योजना तैयार की गई थी।

बीते माह विधायक यादव ने पीडब्ल्यूडी और सेतु विभाग की इंजीनियरिंग टीम के साथ प्रस्तावित सड़क का नापजोख कर ले-आउट तैयार कराया था, जिसे शासन ने अब मंजूरी दे दी है। इस दौरान पुलगांव नाले पर नए पुल और पोटिया चौक पर ब्रिज निर्माण का भी निरीक्षण किया गया था।

विधायक यादव ने कहा कि जनता की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्रियों का दुर्ग की जनता की ओर से आभार जताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button