ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस–एसबीआई की संयुक्त पहल : साइबर अपराध से बचाव के लिए निकला जागरूकता रथ

भिलाई। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से आमजन को जागरूक करने के लिए दुर्ग पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान शुरू किया है। रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर, भिलाई से साइबर जागरूकता रथ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर एएसपी (शहर) सुखनंदन राठौर, एएसपी (IUCAW) पद्मश्री तंवर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी और एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक कुमार मंडल सहित अन्य पुलिस व बैंक अधिकारी मौजूद रहे।

जागरूकता ही सुरक्षा

एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि आज साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। जागरूकता के अभाव में लोग इनका शिकार बन जाते हैं। ऐसे में “जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।” उन्होंने इस संयुक्त पहल को सराहते हुए आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी सतर्क करें।

पाँच प्रमुख इलाकों में जागरूकता

जागरूकता रथ दुर्ग जिले के पाँच प्रमुख स्थानों—दुर्ग रेलवे स्टेशन, सुपेला मार्केट, बस स्टैंड दुर्ग, सिविक सेंटर और नेहरू नगर—में पहुँचेगा। यहाँ नुक्कड़ नाटक, ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति और साइबर वार्ताओं के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

टोल फ्री नंबर 1930 का प्रचार

कार्यक्रम में पुलिस और एसबीआई अधिकारियों ने अपील की कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बड़ी संख्या में सहभागिता

इस अवसर पर एसबीआई के मुख्य प्रबंधक निशेष कश्यप, देव रंजन मिश्रा सहित बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शरद बैस (एसबीआई) ने किया और सभी को इस पहल को सफल बनाने का अनुरोध किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button