ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

जामुल |  जामुल थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोहेल खान उर्फ खलनायक (19 वर्ष), निवासी ढांचा भवन कुरूद के रूप में हुई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शासकीय स्कूल के पास स्थित मैदान में चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहेल खान उर्फ खलनायक पिता सलीम खान बताया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में सउनि राजेन्द्र देशमुख, आरक्षक रत्नेश शुक्ला, चेतमांग गुरूंग, रूपनारायण बाजपेयी, तिरथ बंजारे, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह एवं अतुल यादव की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button